क्या है 11 मुखी हनुमान की कहानी? 'कहत हनुमान जय श्री राम' में देखिए धर्म के रोचक किस्से
क्या है 11 मुखी हनुमान की कहानी? 'कहत हनुमान जय श्री राम' में देखिए धर्म के रोचक किस्से
एण्ड टीवी का शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ जल्द ही टेलीविजन पर नए एपिसोड्स के साथ वापसी करने वाला है. ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ के नए एपिसोड्स 13 जुलाई 2020 से रात 09 बजकर 30 मिनट पर केवल एण्ड टीवी पर प्रसारित की जाएगी. भगवान विष्णु के पृथ्वी पर श्रीराम का अवतार लेने के बाद भगवान शिव ने भी दुष्ट रावण को पराजित करने के भगवान राम के उद्देश्य में मदद करने के लिए हनुमान का रूप धारण किया.
अभिनेता राम यशवर्धन भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. नंदी का बाल अवतार बाल कलाकार मोहन शर्मा द्वारा निभाया जाएगा, जिनकी उम्र 14 वर्ष होगी. जबकि नंदी के बड़े अवतार को कैवल्य छेड़ा द्वारा अदा किया जाएगा. 14 साल के बाल कलाकार अब्दुर रहमानी भगवान शिव के ‘गृहपति अवतार’ के किरदार को साकार करेंगे.
इस शृंखला में सबसे पहले भगवान शिव के श्नंदी अवतार की कहानी को दर्शाया जाएगा, लेकिन इसके साथ ही उनके अन्य अवतारों के पीछे छिपी कहानियों को दिखाया जाएगा. इन अवतारों में शामिल हैं. शरभ, गृहपति, यतिनाथ, दुर्वासा, वीरभद्र, पिप्लाद, कृष्णदर्शन, ब्रह्मचारी, अवधूत और अंत में उनके 11वां अवतार यानी भगवान हनुमान हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें